DONATE

गुड़हल के औषधीय फायदे / medical properties of Hibiscus

गुड़हल के औषधीय फायदे / medical properties of Hibiscus
गुड़हल के औषधीय फायदे:



गुड़हल या जवाकुसुम इसका वनस्पतिक नाम है- हीबीस्कूस् रोज़ा साइनेन्सिस। (Hibiscus plant) गुड़हल का पौधा वैसे तो एक आम सा पौधा होता है। लेकिन यदि इसके गुणों को देखा जाये तो वह बहुत ही खास होते है और स्वास्थ्य के खजाने से भरे पड़े है। गुड़हल के पेड़ पर लगने वाला फूल बहुत ही गुणकारी और लाभदायक होता है |लेकिन हम ये भी जानते है की कोई भी चीज लाभदायक और हानिकारक दोनों ही होती है इसी प्रकार इस फूल के बहुत सारे लाभ है तो कुछ हानि भी है जिसके बारे में चलिए जानते है।  

भारत में गुड़हल के फूल का बहुत महत्व है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, गुड़हल यह कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद है। आइए गुड़हल के फायदों के बारे में जानते हैं।

1 - कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। 

गुडहल की पत्ती से बनी चाय एलडीएल कोलेस्टेरॉल को कम करने में काफी प्रभावी है इसमें पाए जाने वाले तत्व अर्टरी में ब्लॉक को जमने से रोकते हैं जिससे कोलेस्टेरॉल का स्तर कम होता है। गुड़हल के फूलों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसके लिए इसके फूलों को गरम पानी में उबालकर पीना फायदेमंद होता है। और आप इसकी पत्तियों से बनी चाय का सेवन भी कर सकते है ।

2 - गुड़हल के फायदे  मधुमेह या डायबिटीज में 
मधुमेह या डायबिटीज के लिए नियमित आप इसकी पत्तियों का सेवन शुरू कर दे ये आपकी डाइबिटीज का शर्तिया इलाज है। 
3 - गुड़हल  पाउडर किडनी स्टोन के लिए  

अगर आपको किडनी की समस्या है तो आप गुडहल की पत्ती से बनी चाय का सेवन करे इस के उपयोग से किडनी स्टोन की समस्या में लाभ मिलेगा। इसी चाय का लाभ डिप्रेसन के लिए भी होता है।

4 - गाल ब्लैडर स्टोन निकालने के लिए गुडहल के पाउडर के फायदे

गुडहल का पाउडर एक चम्मच रात को सोते समय खाना खाने के कम से कम एक डेढ़ घंटा बाद गर्म पानी के साथ फांक लीजिये. ये थोडा कड़वा होता है मगर ये इतना भी कड़वा नहीं होता के आप इसको खा ना सकें. इसको खाना बिलकुल आसान है. इसके बाद कुछ भी खाना पीना नहीं है|

5 - गुड़हल के फायदे  मेमोरी पावर को बढ़ाने मे

गुड़हल का शर्बत  दिल और दिमाग को शक्ति प्रदान करता है तथा ये आपकी मेमोरी पावर को बढ़ाता है जो लोग बढ़ते उम्र के साथ मेमोरी लॉस होने की समस्या से परेशान है और जब कम उम्र में याददाश्त कमजोर होने लगे तो गुड़हल इस समस्या को दूर करने में भी बहुत ही कारगर है गुड़हल की 100 पत्तियां और 100 फूल लें फिर इन्हें सुखाकर और पीसकर उसका पाउडर बना लें और किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें दिन में दो बार दूध के साथ इस पाउडर को लेना से आपकी मेमोरी पावर में काफी इजाफा होता है। 
6 - गुड़हल के फायदे मुंह में छाले ठीक करने में

मुंह में छाले हो गए है तो आप गुडहल के पत्ते चबाये आराम हो जाएगा। लार में वृद्धि और पाचन शक्ति को बनाने और मुँह के छालों के लिए गुड़हल की 1 से 2 पत्तियो को चबाना चाहिए। आपको लाभ होगा।

7 - सर्दी – जुकाम में लाभकारी गुड़हल के फायदे 

गुडहल में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है जब चाय या अन्य रूपों में इसका सेवन किया जाता है तो यह सर्दी और खांसी के लिए काफी फायदेमंद होता है इससे आपको सर्दी से जल्द राहत मिलेगी।

8 - बालों के लिए गुड़हल के फायदे 

मेथी दाना, गुड़हल और बेर की पत्तियां पीसकर पेस्ट बना लें आप इसे 15 मिनट तक बालों में लगाएं इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत और बाल स्वस्थ होंगे।
बालों के झड़ने की समस्या से लगभग हर कोई परेशान है गुड़हल के फूल इस समस्या को दूर करने में बहुत ही कारगर हैं ये न सिर्फ बालों का झड़ना रोकते हैं बल्कि इसके इस्तेमाल से एक अलग ही शाइनिंग बालों में नजर आने लगती है -गुड़हल की 15 -20 पत्तियों को लेकर अच्छे से पीस लें इसे सिर में अच्छे से लगाएं 30 मिनट्स रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें ये बालो को पोषण देने के साथ ही बालों की ग्रोथ में भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
Read More

प्याज के रस को बालो में लगाए और बालो की हर समस्या से 100% पाए छुटकारा, Apply onion juice on hair and get rid of 100% of all problems of hair

  प्याज के रस को बालो में लगाए और बालो की हर समस्या से 100% पाए छुटकारा, Apply onion juice on hair and get rid of 100% of all problems of hair

प्याज के रस को बालो में लगाए और बालो की हर समस्या से 100% पाए छुटकारा 

Apply onion juice on hair and get rid of 100% of all problems of hair 


प्याज का रस  बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है बालों में नियमित रूप से प्याज के रस का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी हर तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

प्याज का रस
बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद होता है प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्क‍ि बालों में चमक भी आती है प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकते हैं. 

प्याज का रस लगाकर बालों को 30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें. जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तब उन्हें  पानी से धो लें. प्याज की गंध दूर करने के लिए किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें या फिर बेबी शैंपू का प्रयोग करें प्याज के रस का इस्तेमाल करके आप लंबे, काले और घने बाल पा सकते हैं तो चलिए जानते है कैसे। 

1 - प्याज के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है, नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं. इससे बाल तो जल्दी बढ़ेंगे ही साथ ही बालों में चमक भी आएगी यह बहुत ही उपयोगी और आजमाया हुआ नुक्सा है और 100 % रिजल्ट भी देता है। 

आप सुरु में इसे हप्ते में 2 बार और फिर जब आप को फायदा दिखाई देने लगे तो हप्ते में 1 बार इस्तेमाल करे कुछ वीक में आप को रिजल्ट मिलाना सुरु हो जायेगा और बालो की हर समस्या दूर हो जाएगी। 

2 - बालों की सेहत के लिए शहद का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. प्याज के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं. इससे बालों की ग्रोथ तो अच्छी होगी ही साथ ही उन्हें आवश्यक पोषण भी मिलेगा.


3 - अगर आप चाहें तो प्याज के रस का इस्तेमाल इसमें बिना कुछ मिलाए भी कर सकते हैं. प्याज का रस निकाल लें और इससे बालों में मसाज कीजिए. कुछ देर तक मसाज करने के बाद प्याज के रस को सूखने के लिए छोड़ दें. जब ये सूख जाए तो किसी अच्छे हर्बल शैंपू से बाल धो लीजिए. 
इस तरह आप अपने बालो की हर समस्या से छुटकारा पा सकते है अगर बालो में किसी तरह की प्रोब्लेम्स है तो आप एक बार प्याज के रस को जरूर आजमाए।
Read More