DONATE

बबूल के गोंद को खाने के फायदे / Benefits of eating acacia gum

बबूल के गोंद को खाने के फायदे / Benefits of eating acacia gum




बबूल के तने या टहनी में कहीं पर भी काट देने या चीरा लगाने से जो पदार्थ निकलता है और सूखने पर यह भूरे रंग का कड़ा पदार्थ बन जाता है उसे गोंद कहते है। यह शीतल, पौष्टिक और औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है इसीलिए इसका उपयोग कई दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। गोंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, चीनी और नमी पाई जाती है। बबूल के गोंद को अंग्रेज़ी में Acacia Gum कहते हैं। आज मैं आपको बबूल के गोंद के फायदे के बारे में बताऊंगा। 

Babul Ke Gond Ke Fayde – Acacia Gum Benefits

बबूल का गोंद पौष्टिक होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसीलिए यह खांसी, लिकोरिया, पेचिश, मूत्राघात, मूत्रकृच्छ आदि में बहुत उपयोगी होता है। यह सीने के दर्द को समाप्त करता है। इसका सेवन हड्डियों, आंतो और अमाशय को मज़बूत बनाता है। यह जलन को दूर करने वाला, घाव को भरने वाला, रक्त का शोधन करने वाला है।
 तो चलिए इसके सेवन से होने वाले कुछ फायदे के बारे में जानते है 

1. मासिक धर्म
मासिक धर्म की पीड़ा या दर्द से परेशान महिलाएं 150 ग्राम बबूल का गोंद कढ़ाही में भूनकर पीसकर बारीक़ चूर्ण बना लें। फिर रोज़ाना 15 दिन तक 10 ग्राम की मात्रा में गोंद के चूर्ण को मिश्री के साथ सेवन करें। इससे मासिक धर्म का दर्द कम हो जाता है और मासिक धर्म नियमित रूप से और समय से आने लगता है।

तो चलिए जानते है की बबुल के गोंद का सेवन महिलाओ को कैसे करना चाहिए इसको बनाने के लिए बबुल का गोंद २५० ग्राम, मेथी ५०० ग्राम, हल्दी १०० ग्राम, बादाम, काजू किसमिस, चिरौंजी, २५० ग्राम, तीखुर ५०० ग्राम जो की आप को आयुर्वेद की दुकान पे मिल जाएगी इन सबको मिलाके पीस ले और गाय के दूध में मिलाके सेवन करे महिलाओ को कमजोरी कमर दर्द से लेकर हर समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। 

2. मुंह के छाले

मुंह में छाले होने पर थोड़ा गोंद का टुकड़ा मुंह में डालकर चूसें। इससे मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

3. मधुमेह रोग

रोज़ाना दिन में 3 बार 4 ग्राम बबूल के गोंद का चूर्ण पानी के साथ या गाय के दूध के साथ सेवन करने से मधुमेह रोग में लाभ मिलता है।

5. खांसी
थोड़ा बबूल का गोंद मुंह में रखकर धीरे धीरे चूसने से खांसी ठीक हो जाती है।

6. आमाशय का घाव

बबूल का गोंद पानी में घोलकर पीने से आमाशय और आंतों का घाव ठीक हो जाता है। साथ ही इसके सेवन से अमाशय और आंत भी मज़बूत होती है।

7. प्रसव से हुई कमज़ोरी

महिलाओं के लिए गोंद का सेवन बहुत ही फ़ायदेमंद है। यह बच्चा जन्म देने वाली माँ को बच्चा पैदा होने के बाद शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने के लिए खिलाया जाता है।

8. लू से बचाव

गर्मियों के मौसम में थोड़े से गोंद को पानी में घोलकर पिएं तो आप लू से बचे रहेंगे।

9. मूत्र रोग

पेशाब में जलन होना या पेशाब रुक रुक कर आने में गोंद का नियमित रूप से सेवन बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है।

10. वीर्य की कमी

पुरुषों के लिए बबूल का गोंद बहुत ही फ़ायदेमंद है, इसके सेवन से वीर्य की कमी की समस्या दूर होती है और पौरुष बढ़ता है।
बबूल के गोंद के सेवन से शरीर में चुस्ती, फुर्ती और ताज़गी बनी रहती है।

Related Posts
Previous
« Prev Post