DONATE

गेंदे का फूल ( marigold benefits ) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हर्ब होता है जाने कैसे / Marigold benefits are beneficial herbs for health, how to know

गेंदे का फूल ( marigold benefits ) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हर्ब होता है जाने कैसे 



गेंदे का फूल  एक खूबसूरत फूल होता है। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल पूजा और घर को सजाने के लिए किया जाता है। गेदें का फूल सिर्फ साज-सज्जा के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। गेंदा दरअसल एक हर्ब होता है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं। गेदें के औषधिय गुणों के कारण इसे शरीर के लिए एक बेहद लाभकारी औषधी माना जाता है। आइए जानते हैं कि गेंदा स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी होता है। 

1 - बवासीर के रोगी को यदि गेंदा की पत्तियों का रस, काली मिर्च और नमक का घोल पिलाया जाए तो आराम मिल जाता है।

2 - जिन पुरुषों को स्पर्मेटोरिया (पेशाब और मल करते समय वीर्य जाने की शिकायत) हो उन्हे गेंदे के फूलों का रस पीना चाहिए।
नपुंसकता

मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए गेंदे के फूलों को सुखाकर इनके बीज निकाल लें। फिर इन बीज में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर खाए। इससे नपुंसकता दूर होती है।

3 -  दर्द को कम करता है-

गेंदे का इस्तेमाल दर्द को कम करने के लिए लाभकारी होता है।
रक्त संचरण सही ना होने के कारण भी शरीर के अंगों में दर्द होने लगता है। गेंदे में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होने के साथ-साथ यह रक्त संचरण को बढ़ाने में मदद करता है। गेंदे का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे शरीर के अंगों का दर्द कम होता है। किसी भी तरह के कट या घाव को तेजी से भरने के लिए भी गेंदा फायदेमंद होता है।

4 - बीमारियों से रक्षा करता है- 

गेदें में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, ड्यूरेटिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। गेंदा का उपयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

5 - उम्र पढ़ने के साथ व्यक्ति की त्वचा की कोशिकाएं कमजोर होने लगाती है तथा नई कोशिकाएं कम बनती है जिससे की त्वचा लटकने लगाती है इसका सबसे ज्यादा असर चहरे की त्वचा पर दिखाई देता है गेंदे के फूल का क्रीम या तेल त्वचा पर लगाने से छुर्रिया ख़त्म हो जाती है गेंदे के फूलो में फायटोकॉंस्टीटूएंट्स ( phytoconstituents ) होता है जो एंटी एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है और ये नई कोशिकाओं के निर्माण में अहम् भूमिका निभाता है जिससे की झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। 

6 -  कान के दर्द और सूजन को कम करता है- 
अगर कान में दर्द है तो गेंदे के पत्तो का रस कान में डालने से कान का दर्द दूर होता है। गेंदे के फूल को मिस्त्री के साथ खाने से दमा खासी की समस्या दूर होती है अगर शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ गई हो तो इसकी पंखुड़ियों को पीस कर सूजन पर लगाने से सूजन ख़त्म हो जाती है। 

Related Posts
Previous
« Prev Post