DONATE

Showing posts with label filmey. Show all posts
Showing posts with label filmey. Show all posts

Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।

Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।

 


Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।


YouTube video link 👇 


https://youtu.be/lMBfa4eEdrw?si=z9g3eKSnhJkp2Hia


Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से पुष्पा को एक कल्ट फिल्म बना दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद नहीं थे, पुष्पा का आइकॉनिक किरदार पहले किसी और सुपरस्टार को ऑफर किया गया था।


कौन थे सुकुमार की पहली पसंद?

पुष्पा राज का किरदार निभाने के लिए निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद थे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू. सुकुमार ने महेश बाबू के साथ इस फिल्म की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण महेश बाबू ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।


महेश बाबू ने क्यों छोड़ा प्रोजेक्ट?

सुकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया, “महेश बाबू के लिए मैंने रेड सैंडल स्मगलिंग पर आधारित एक अलग कहानी लिखी थी. लेकिन उस समय कहानी का बैकड्रॉप भले ही वही था, लेकिन किरदार की जरूरतें अलग थीं। महेश बाबू को कूल दिखाना मेरे लिए पॉसिबल नहीं था, क्योंकि उनकी पर्सनालिटी और रंग-रूप इस किरदार के लिए फिट नहीं थी।


अल्लू अर्जुन का धमाकेदार परफॉर्मेंस

महेश बाबू के इस प्रोजेक्ट से हटने के बाद यह फिल्म अल्लू अर्जुन के पास गई, जिन्होंने पुष्पा राज के किरदार में जान डाल दी। छोटे-मोटे गुंडे से लेकर रेड सैंडर स्मगलिंग सिंडिकेट के मुखिया बनने तक के सफर को अल्लू अर्जुन ने बेहद दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा। उनकी इस अदाकारी ने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिलाया।

पुष्पा 2: रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में

5 दिसंबर को रिलीज हो रही पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने के लिए तैयार है। 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!


 फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!


****"


YouTube video link 👇 


https://youtu.be/sQ8KrDmXpSg?si=BhG_c4HSV6i6r1EJ


फिरोज खान जिन्होंने 80 के दशक में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्म देने वाले फिरोज खान ने एक्टिंग के साथ डीयरेक्शन में भी हाथ अजमाया और सफल भी हुए।


फिरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में भी बनाई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिरोज खान बॉलीवुड में ‘काऊब्वॉय’ ने नाम से मशहूर हुए। एक्टिंग से साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी मशहूर हुए।


साल 1980 में एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई, जिसके एक्शन सीन, गानों और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों में बैठने के लिए मजबूर कर दिया। इस फिल्म के गानों के आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म का नाम ‘कुर्बानी’। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने घर को गिरवी तक रख दिया था।


1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ को बनाने के लिए फिरोज खान अपने घर को गिरवी रख दिया था। इस बात का खुलासा उनके बेटे फरदीन खान ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया। फरदीन खान को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। बातचीत के दौरान फरदीन खान ने पिता की फिल्म ‘कुर्बानी’का जिक्र किया और बताया कि अगर वो फिल्म नहीं चलती तो उनका पूरा परिवार सड़क पर आ जाता, क्योंकि उस फिल्म के लिए पापा ने घर को गिरवी रख दिया था। फरदीन खान ने कहा, मेरे पिता के भी अपने स्ट्रगल का सामना किया। डायरेक्टर बनने के बाद ही उन्होंने खुद को एक एक्टर के रूप में पेश किया। जैसा कि वो चाहते थे, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया, वो उन्हें वैसा नहीं दिखा पाए। एक्टर ने खुलासा किया उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया कि अपनी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ों।


फरदीन ने आगे कहा कि पापा ने ‘कुर्बानी’ फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। अगर कुर्बानी नहीं चलती तो हम सड़कों पर होते. हमारे पास पैसे भी नहीं बचे थे, हमारा घर गिरवी रख दिया गया था। फरदीन ने कहा कि ये फिल्म बनाने के लिए उनका पैशन और जुनून था जिसने उन्हें आगे बढ़ाया।


साल 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ 43 साल पहले उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहली फिल्म थी। 20 जून 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ फिरोज खान के साथ जीनत अमान नजर आईं थी। हालांकि, विनोद खन्ना के रोल के मेकर्स अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद ये विनोद खन्ना की झोली में जा गिरी और उस साल की ब्लॉकबस्टर बन गई।


फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कहते हैं मुंबई में ही तीन महीने हाउसफुल चली थी। फिल्म की धुआंधार कमाई ने नोटों की बारिश कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नोट गिनने के लिए फिरोज खान ने एक टीम बनाई थी। इस फिल्म को 1.55 करोड़ में फिरोज खान ने बनाया था, और इसने देसी बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ और पूरे विश्व में 12 से अधिक कमाई की थी। उसे जमाने में इतने पैसे के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More