DONATE

Showing posts with label movies filmey. Show all posts
Showing posts with label movies filmey. Show all posts

Pushpa 2 की आंधी में उड़े सभी पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड।

Pushpa 2 की आंधी में उड़े सभी पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड।


 Pushpa 2 की आंधी में उड़े सभी पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड।


***


YouTube video link 


https://youtu.be/s9hBl17yuGw?si=GjrQs229Dj6GKg0X


साल 2024 की मचअवेटेड फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की पुष्पा 2 ने रिलीज के साथ ही कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने ना केवल तेलुगू बल्कि हिंदी में भी रिकॉर्ड बनाए हैं। जवान को पछाड़ते हुए पुष्पा 2 सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।


अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही वहीं किया जिसका सभी को डर था। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक की ओपनिंग करने वाली पहली फिल्म बन गई है।


कहां कितनी रही कमाई?

अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल(Pushpa: The Rule), वाकई किसी फायर से कम नहीं है क्योंकि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन एस.एस. राजामौली की ऑस्कर विजेता आरआरआर को पछाड़ दिया था। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में आया था जोकि ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। अब तीन साल बाद वापस से पुष्पराज के तौर पर वापसी कर अल्लू ने वहीं जादू बरकरार रखा। कमाई के आंकड़े के अलावा, भारत भर के सिनेमाघरों में प्रशंसकों जिस तरह नाच गा रहे थे और उत्साह मना रहे थे उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म कितना दमदार है। खासकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सिनेमाघरों में सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।


फिल्म ने तेलुगु में 95.1 करोड़ रुपये, हिंदी में 67 करोड़ रुपये, तमिल में 7 करोड़ रुपये,कन्नड़ में 1 करोड़ रुपये और मलयालम में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


प्रीमियर शो में ही कर दिया कमाल


सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2'का रिलीज से एक दिन पहले 4 दिसंबर को प्रीमियर रखा गया था। उसमें भी इसने रिकॉर्ड बना डाला। अगर नाइट प्रिव्यूज से हुई 10.1 करोड़ रुपये की कमाई भी जोड़ दी जाए, तो 'पुष्पा 2' का कलेक्शन 175.1 करोड़ हो चुका है।

फिल्म को गुरुवार को कुल मिलाकर 82.66% तेलुगु ऑक्यूपेंसी मिली, जो रात के शो के दौरान सबसे ज्यादा (90.19%) थी। वहीं हिंदी क्षेत्र में ये संख्या 59.83% रही, जिसमें हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर जैसे शहरों में सबसे अधिक दर्शक आए।


तोड़ा RRR का रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'पुष्पा 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी क्लियर नहीं है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ग्लोबल लेवल पर 300 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है। इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अब तक इतनी बड़ी ओपनिंग किसी भारतीय फिल्म को नहीं मिली। इस मामले में एसएस राजामौली की RRR का रिकॉर्ड टूट गया है। इस फिल्म ने 223 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की जवान (75 करोड़), कल्कि 2898 एडी (95 करोड़), केजीएफ 2 (116 करोड़)और बाहुबली 2 (121 करोड़) भी इससे पीछे रह गए।

'पुष्पा 2' पहली ऐसी साउथ इंडियन फिल्म है, जिसे हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

पुष्पक, Kamal Haasan की 'साइलेंट सुपरहिट फिल्म, जिसे सत्यजीत रे ने बताया था मास्टरपीस, जानें दिलचस्प बातें।

पुष्पक, Kamal Haasan की 'साइलेंट सुपरहिट फिल्म, जिसे सत्यजीत रे ने बताया था मास्टरपीस, जानें दिलचस्प बातें।


 पुष्पक, Kamal Haasan की 'साइलेंट सुपरहिट फिल्म, जिसे सत्यजीत रे ने बताया था मास्टरपीस, जानें दिलचस्प बातें।


***


YouTube video link 👇 


https://youtu.be/P9T4qVvGJck?si=9Fldi0FYGVxkaaJ6


कन्नड़ सिनेमा की फिल्म पुष्पक विमान में कमल हासन के काम को खूब सराहा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी जबकि इसमें एक भी डायलॉग नहीं था।


साउथ इंडस्ट्री में कमल हासन का नाम टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आज भी आता है। जबकि कमल हासन 70's से फिल्मों में एक्टिव है, और उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और हिंदी में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। कन्नड़ सिनेमा की फिल्म पुष्पक विमान में भी कमल हासन ही लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की हीरोइन अमला अक्किनेनी थीं।


फिल्म में आपको एक भी डायलॉग्स नहीं मिलेंगे और सिर्फ आस-पास की आवाजें सुनने को मिलती हैं, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 1987 की हिट कन्नड़ फिल्मों में 'पुष्पक विमान' का नाम भी शामिल था। कमल हासन के करियर की ये बेस्ट फिल्म रही, चलिए फिल्म की अनसुनी बातें जानते है।


सिंगेतम श्रीनिवास राव के निर्देशन और निर्माण में बनी फिल्म पुष्पक विमान की कहानी भी राव ने ही लिखी थी। ये फिल्म ओरिजनल कन्नड़ सिनेमा की थी जिसे तमिल, तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म की पूरी शूटिंग बैंगलुरू में ही हुई और वहां ये फिल्म 25 हफ्तों तक लगी हुई थी।


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म पुष्पक विमान का बजट 35 लाख रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.20 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म ह्यूज हिट हुई थी।


भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर फिल्ममेकर सत्यजीत रे ने फिल्म पुष्पक के लिए सिंगेतम श्रीनिवास राव की तारीफ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म को मास्टरपीस बताते हुए कहा था कि बिना डायलॉग्स के ये फिल्म अपने आप में कमाल है।


कमल हासन के अभिनय की भी सत्यजीत रे ने तारीफ की थी। 'पुष्पक' को 1988 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था, वहीं 'पुष्पक' को बेस्ट कन्नड़ फिल्म, कमल हासन को बेस्ट कन्नड़ एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।


एक पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवा (कमल हासन) ऐसी चॉल में रहता है जहां किसी चीज की व्यवस्था नहीं है। इस चॉल में वो युवा हर दिन अखबार में नौकरी तलाशता और जब इंटरव्यू के लिए जाता तो निराश होकर वापस आता। हर दिन उसे खाने-पीने की भी परेशानी हुई, लेकिन एक दिन उसे एक करोड़पति शराबी मिल जाता है।


वो शराबी 5 स्टार होटल पुष्पक में रुका था। युवा उस शराबी का किडनैप करके अपने चॉल वाले कमरे में बांध देता है। और खुद उस होटल में उस करोड़पति की जिंदगी जीने लगता है। अब ये कहानी आगे क्या-क्या मोड़ लेती है इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए जो यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल है।


पुष्पक, सच में लिख से हटकर मूवी है। बहुत कम फिल्में है जो सबसे अलग होती हैं। और पुष्पक उसमें से एक है। जो एक बार देखने पर हमेशा आपके जेहन में रहेगी। तो अगर आप कुछ हटकर कोई बेहतरीन फिल्म देखना चाहते हैं तो पुष्पक जरूर देखिए।


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

KANTARA, movie me Rishabh Shetty ko kyo banan pada Hero?

 KANTARA, movie me Rishabh Shetty ko kyo banan pada Hero?

 


KANTARA, movie me Rishabh Shetty ko kyo banan pada Hero?


*****


YouTube video link 👇 


https://youtu.be/gai4K-0CDpM?si=gvyhHFBH6NRCn_9C


साउथ इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली फिल्म कांतारा एक मामूली गांव की कहानी पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। महज 7 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई कर मेकर्स को भी हैरान कर दिया था। 20023 में 30 सितंबर को ये फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे हिंदी बेल्ट में भी रिलीज किया गया। लेकिन हिंदी भाषा में आते ही इस फिल्म को दर्शकों ने ऐसा पसंद किया कि इसकी कमाई की आंधी में बॉक्स ऑफिस उड़ गया था। ऋषभ शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया, "मैं दूसरे काम कर पैसे जुटाता था, और फिल्में बनाता था, लेकिन किसी फिल्म से बड़ी सफलता नहीं मिली। फिर मैंने अपने दोस्त के साथ कांतारा फिल्म बनाने का मन बनाया। लेकिन पैसों की दिक्कत हो रही थी, तो खुद ही हीरो बनने का फैसला किया। बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों के रिएक्शन ने हमें भी चौंका दिया।"


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers

Read More