DONATE

शिलाजीत क्या है ? शिलाजीत खाने के क्या फायदे है। /What is shilajit? What are the advantages of eating Shilajit?

शिलाजीत क्या है ? शिलाजीत खाने के क्या फायदे है। 



आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत की उत्पत्ति शिला अर्थात पत्थर से हुई है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य की प्रखर किरणों के ताप से पर्वत की चट्टानों के धातु अंश पिघलने से जो एक प्रकार का स्राव होता है, उसे शिलाजतु या शिलाजीत कहा गया है।

1 - स्वाद में शिलाजीत काफी कड़वा, कसैला, उष्ण और वीर्य पोषण करने वाला होता है। देखने में यह तारकोल की तरह बेहद काला और गाढ़ा होता है जो सूखने के बाद एकदम चमकीला रूप ले लेता है।
2- शिलाजीत चार प्रकार का होता है स्वर्ण,रजत, ताम्रा, तथा लौह प्रतेक प्रकार के शिलाजीत का गुण और धर्म अलग - अलग होता है।  शरीर की ताकत को बनाये रखने और जवान बने रहने के लिए शिलाजीत का उपयोग किया जाता है।  

3 - मधुमेह, स्वप्नदोष, यौन दुर्बलता, शारीरिक दुर्बलता दूर करने के लिए शिलाजीत का प्रयोग उत्तम माना जाता है। इसके अलावा वृद्धावस्था में आने वाली शारीरिक कमियों और अन्य व्याधियों से मुक्ति पाने के लिए शिलाजीत सहायक साबित होता है।

4 - मानसिक तौर पर मजबूती प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच मक्खन के साथ शिलाजीत का सेवन करना लाभ दायक होता है। इससे आपको दिमागी थकावट से मुक्ति मिलेगी।

5 - शीघ्र पतन की समस्या

वे लोग जिन्हें शीघ्र पतन की समस्या का सामना करना पड़ता है उनके लिए शिलाजीत एक वरदान साबित हो सकता है। बीस ग्राम शिलाजीत और बीस ग्राम बंग भस्म में दस ग्राम लौह भस्म और छः ग्राम अभ्रक भस्म घोटकर दो-दो रत्ती की गोलियां बना लें। सुबह के समय एक गोली को मिश्री मिले दूध के साथ लें, इससे आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। या फिर आप आयुर्वेद की दुकान से शिलाजीत सिरप या शिलाजीत का कैप्सूल भी ले सकते है।  

6 - वर्जित पदार्थ
शिलाजीत के सेवन के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। जिन लोगों के शरीर में पित्त का प्रकोप होता है उन्हें शिलाजीत के सेवन से बचना चाहिए। जब तक आप शिलाजीत का सेवन कर रहे हैं तब तक मिर्च-मसाले, खटाई, नॉन वेज और शराब आदि के सेवन से बचना चाहिए।

Related Posts
Previous
« Prev Post