इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन मसलो का हर रोज करें सेवन! Use these issues every day to increase immunity!
हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए काफी हो सकते हैं. हल्दी का पानी (Turmeric Water) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने (Turmeric Water Increase Immunity) के साथ-साथ स्वास्थ्य को कमाल के फायदे दे सकता है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए हल्दी का कैसे इस्तेमाल करना है यहां जानें...
हल्दी का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ देता है ये 6 फायदे | Turmeric Water Gives These 6 Benefits Along With Increasing Immunity
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार
हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होने के साथ-साथ इसमें लिपोपोलिसैकेराइड होता है जो शरीर में इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकता है. हल्दी के पानी का हर रोजा सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ावा दे सकते हैं. आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरस इंफेक्शन से बचने के लिए भी इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. पाचन को हेल्दी रखने में फायदेमंद
हल्दी के पानी के सेवन करने से आपको कई कमाल के फायदे मिल सकते है. इनमें से एक ये भी है कि आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर बना सकते हैं. कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से पित्त को ठीक करने में फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में इस पानी का सेवन कर आप अपने पाचन को भी बेहतर बना सकता है.
3. डायबिटीज में भी है लाभदायक
हल्दी के पानी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह पानी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है. हल्दी और गर्म पानी का सेवन करने से डायबिटीज टाइप 2 से बचाव हो सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज इस पानी का रोजाना सेवन करें तो इससे काफी फायदा हो सकता है.
4. स्किन को रखेगा हेल्दी
स्किन के लिए भी हल्दी का पानी काफी लाभकारी माना जाता है. अगर आप इस पानी का रोजाना कम मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में अपनी स्किन पर चमक दिखाई दे सकती है. यह पानी स्किन की समस्याओं से लड़ने में भी फायदेमंद माना जाता है. गुनगुना हल्दी वाला पानी पीने से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.
5. वजन कम करने में भी फायदेमंद
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए हल्दी वाला पानी मददगार साबित हो सकता है. ऐसे लोग रोजाना इस पानी का सेवन कर सकते हैं और वजन को कम कर सकते हैं. हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन जमा फैट को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसा नहीं है कि यह हर किसी को पतला बनाएगा बल्कि यह एक्स्ट्रा चर्बी को ही घटाने में कारगर हो सकता है.
6. कैंसर से हो सकता है बचाव
हल्दी में कैंसर-रोधी गुण पाए जाते हैं. साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं. हल्दी का सेवन नियमित रूप से करने से कैंसर से बचाव करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकने के लिए भी कारगर हो सकता है.
- एक बर्तन में पानी को गुनगुना कर लें.
- गर्म पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
- आप स्वाद के लिए नींबू और शहद भी डाल सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

