DONATE

Showing posts with label Hindi movie. Show all posts
Showing posts with label Hindi movie. Show all posts

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!


 फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!


****"


YouTube video link 👇 


https://youtu.be/sQ8KrDmXpSg?si=BhG_c4HSV6i6r1EJ


फिरोज खान जिन्होंने 80 के दशक में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्म देने वाले फिरोज खान ने एक्टिंग के साथ डीयरेक्शन में भी हाथ अजमाया और सफल भी हुए।


फिरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में भी बनाई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिरोज खान बॉलीवुड में ‘काऊब्वॉय’ ने नाम से मशहूर हुए। एक्टिंग से साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी मशहूर हुए।


साल 1980 में एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई, जिसके एक्शन सीन, गानों और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों में बैठने के लिए मजबूर कर दिया। इस फिल्म के गानों के आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म का नाम ‘कुर्बानी’। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने घर को गिरवी तक रख दिया था।


1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ को बनाने के लिए फिरोज खान अपने घर को गिरवी रख दिया था। इस बात का खुलासा उनके बेटे फरदीन खान ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया। फरदीन खान को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। बातचीत के दौरान फरदीन खान ने पिता की फिल्म ‘कुर्बानी’का जिक्र किया और बताया कि अगर वो फिल्म नहीं चलती तो उनका पूरा परिवार सड़क पर आ जाता, क्योंकि उस फिल्म के लिए पापा ने घर को गिरवी रख दिया था। फरदीन खान ने कहा, मेरे पिता के भी अपने स्ट्रगल का सामना किया। डायरेक्टर बनने के बाद ही उन्होंने खुद को एक एक्टर के रूप में पेश किया। जैसा कि वो चाहते थे, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया, वो उन्हें वैसा नहीं दिखा पाए। एक्टर ने खुलासा किया उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया कि अपनी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ों।


फरदीन ने आगे कहा कि पापा ने ‘कुर्बानी’ फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। अगर कुर्बानी नहीं चलती तो हम सड़कों पर होते. हमारे पास पैसे भी नहीं बचे थे, हमारा घर गिरवी रख दिया गया था। फरदीन ने कहा कि ये फिल्म बनाने के लिए उनका पैशन और जुनून था जिसने उन्हें आगे बढ़ाया।


साल 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ 43 साल पहले उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहली फिल्म थी। 20 जून 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ फिरोज खान के साथ जीनत अमान नजर आईं थी। हालांकि, विनोद खन्ना के रोल के मेकर्स अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद ये विनोद खन्ना की झोली में जा गिरी और उस साल की ब्लॉकबस्टर बन गई।


फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कहते हैं मुंबई में ही तीन महीने हाउसफुल चली थी। फिल्म की धुआंधार कमाई ने नोटों की बारिश कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नोट गिनने के लिए फिरोज खान ने एक टीम बनाई थी। इस फिल्म को 1.55 करोड़ में फिरोज खान ने बनाया था, और इसने देसी बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ और पूरे विश्व में 12 से अधिक कमाई की थी। उसे जमाने में इतने पैसे के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 90s के इस स्टार सिंगर का नाम, एक दिन में 28 गाने गाकर रचा इतिहास।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 90s के इस स्टार सिंगर का नाम, एक दिन में 28 गाने गाकर रचा इतिहास।


 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 90s के इस स्टार सिंगर का नाम, एक दिन में 28 गाने गाकर रचा इतिहास।


***

YouTube video link 👇 


https://youtu.be/rD6ZrqWDorE?si=2WX9hf8xHuMSxNOH


1983 में पहला गाना रिकॉर्ड करने वाले सुरों के बादशाह कुमार सानू के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं, जिनकी आवाज का हर कोई दीवाना है। लोगों को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक, वह फिल्मों में अपने रोमांटिक गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।


कुमार सानू उर्फ ​​केदारनाथ भट्टाचार्य भारत के मशहूर और लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन और चार्टबस्टर गाने देने के अलावा, सानू ने अलग-अलग एल्बम और गानों का एक शानदार कलेक्शन भी बनाया है, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। सुरों के बेताज बादशाह कुमार सानू किसी पहचान के मोहताज नहीं है क्योंकि उनकी आवाज ही उनका परिचय देती है। 90 के दशक के टॉप सिंगर ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन उनके लिए ये सफर आसान नहीं था। कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके कुमार सानू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन क्यों? तो चालिए जानते हैं।


कुमार सानू को ऐसे मिली पहचान

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से अलग पहचान बना चुके कुमार सानू दिग्गज गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। लगातार पांच साल फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले कुमार सानू को करियर के शुरुआती दौर में ही नौशाद, रविंद्र जैन, ह्रदय नाथ मंगेशकर और उषा खन्ना संग गाने का मौका मिला था। 1987 में उनकी किस्मत के सितारे चमके और मशहूर गायक जगजीत सिंह ने उनका गाना सुनकर उन्हें फिल्मों में ब्रेक दिया। फिल्म 'आंधियां' के साथ कुमार सानू ने अपने करियर की शुरुआत की। कुमार सानू को असली पहचना साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से मिली। इस फिल्म के लिए गाए हुए गाने इतने हिट हुए कि सिंगर कुमार सानू की किस्मत चमक गई।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है कुमार सानू का नाम

'अब तेरे बिन जी लेंगे हम', 'मेरा दिल भी कितना पागल है', 'तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है', 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं' जैसे गानें कई गानों के लिए मशहूर कुमार सानू के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दरअसल, कुमार सानू ने साल 1993 एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। सानू ने म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी नदीम-श्रवण के लिए करीब 75 फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनु मलिक के लिए 60 फिल्मों, जतिन-ललित के लिए 30 फिल्मों और राजेश रोशन के लिए 25 फिल्मों में गाने गाए हैं।

कुमार सानू के नाम की लिस्ट बहुत लंबी है। आप कॉमेंट्स करके जरूर अपने फेवरेट सिंगर का नाम लिखे। 


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

बॉलीवुड के इस विलेन को देखते ही डर जाती थीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र गुस्से से हो जाते थे आग बबूला।

बॉलीवुड के इस विलेन को देखते ही डर जाती थीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र गुस्से से हो जाते थे आग बबूला।


 बॉलीवुड के इस विलेन को देखते ही डर जाती थीं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र गुस्से से हो जाते थे आग बबूला।


****

YouTube video link 👇 


https://youtu.be/zvx49TguM0I?si=WG3wae8ntRksC5CB


ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने वैसे तो कई हीरो और विलेंस के साथ काम किया है लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा भी विलेन है जिससे सच में हेमा मालिनी घबराती थीं, चलो जानते है कौन हैं वो...!


बॉलीवुड में कई विलेन की पहचान खौफ वाली है। पहले के जमाने की फिल्मों में तो एक से बढ़कर एक विलेन आएं, जिनकी एक्टिंग आज भी लोगों के जेहन में हैं। ऐसा ही एक नाम प्रेम चोपड़ा का है। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं शूटिंग के दौरान भी बहुत से को-स्टार और एक्ट्रेस उनका हाव-भाव देखकर डर जाया करती थीं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भी प्रेम चोपड़ा को देखकर काफी डर लगता था। इसका जिक्र उन्होंने खुद एक टीवी शो के दौरान किया।


फेमस एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। एक जमाने में हिंदी सिनेमा में उनका सिक्का चलता था। लेकिन एक फिल्म के दौरान जब भी प्रेम चोपड़ा साहब उनकी ओर देखते तो वो खौफ से भर जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान किया।


टीवी शो में जब हेमा मालिनी से एंकर ने पूछा कि बॉलीवुड में किस विलेन से उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता था तो हेमा मालिनी ने प्रेम चोपड़ा का नाम लिया। उन्होंने 'राजा जानी'  फिल्म के एक हिट गाने 'कितना मजा आ रहा है' का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं प्रेम चोपड़ा जी से इतना डरती थी कि इस गाने की शूटिंग पर ऐसा लगने लगा था कि धर्मेंद्र नहीं वही हीरो हैं। फिल्म में धर्मेंद्र जी को जलन महसूस करने के लिए मैं प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस कर रही थी लेकिन साथ ही डर भी लग रहा था'।


धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'राजा जानी' साल 1972 में रिलीज हुई। यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन मोहन सहगल ने किया था। फिल्म में प्रेम चोपड़ा, प्रेम नाथ, जॉनी वॉकर और हेलन जैसे दमदार स्टार थे। उस साल की यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। आपका पसंदीदा विलेन कौन है कमेंट करके जरूर बताइए।


#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #dharmendra #premchopra #hemamalini

Read More