DONATE

Showing posts with label filmey. Show all posts
Showing posts with label filmey. Show all posts

Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।

Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।

Pushpa 2: पुष्पा के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार को पहले ऑफर हुई थी फिल्म।

YouTube video link 👇 

https://youtu.be/lMBfa4eEdrw?si=z9g3eKSnhJkp2Hia

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से पुष्पा को एक कल्ट फिल्म बना दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद नहीं थे, पुष्पा का आइकॉनिक किरदार पहले किसी और सुपरस्टार को ऑफर किया गया था।

कौन थे सुकुमार की पहली पसंद?

पुष्पा राज का किरदार निभाने के लिए निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद थे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू. सुकुमार ने महेश बाबू के साथ इस फिल्म की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण महेश बाबू ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।

महेश बाबू ने क्यों छोड़ा प्रोजेक्ट?

सुकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया, “महेश बाबू के लिए मैंने रेड सैंडल स्मगलिंग पर आधारित एक अलग कहानी लिखी थी. लेकिन उस समय कहानी का बैकड्रॉप भले ही वही था, लेकिन किरदार की जरूरतें अलग थीं। महेश बाबू को कूल दिखाना मेरे लिए पॉसिबल नहीं था, क्योंकि उनकी पर्सनालिटी और रंग-रूप इस किरदार के लिए फिट नहीं थी।

अल्लू अर्जुन का धमाकेदार परफॉर्मेंस

महेश बाबू के इस प्रोजेक्ट से हटने के बाद यह फिल्म अल्लू अर्जुन के पास गई, जिन्होंने पुष्पा राज के किरदार में जान डाल दी। छोटे-मोटे गुंडे से लेकर रेड सैंडर स्मगलिंग सिंडिकेट के मुखिया बनने तक के सफर को अल्लू अर्जुन ने बेहद दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा। उनकी इस अदाकारी ने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिलाया।

पुष्पा 2: रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में

5 दिसंबर को रिलीज हो रही पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने के लिए तैयार है। 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!

फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!

 फिल्म के लिए अमिताभ थे पहली पसंद। फिरोज खान ने गिरवी रखा घर, 3 महीने तक फिल्म रही हाउसफुल!

****"

YouTube video link 👇 

https://youtu.be/sQ8KrDmXpSg?si=BhG_c4HSV6i6r1EJ

फिरोज खान जिन्होंने 80 के दशक में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्म देने वाले फिरोज खान ने एक्टिंग के साथ डीयरेक्शन में भी हाथ अजमाया और सफल भी हुए।

फिरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में भी बनाई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिरोज खान बॉलीवुड में ‘काऊब्वॉय’ ने नाम से मशहूर हुए। एक्टिंग से साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी मशहूर हुए।

साल 1980 में एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई, जिसके एक्शन सीन, गानों और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों में बैठने के लिए मजबूर कर दिया। इस फिल्म के गानों के आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म का नाम ‘कुर्बानी’। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने घर को गिरवी तक रख दिया था।

1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ को बनाने के लिए फिरोज खान अपने घर को गिरवी रख दिया था। इस बात का खुलासा उनके बेटे फरदीन खान ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया। फरदीन खान को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। बातचीत के दौरान फरदीन खान ने पिता की फिल्म ‘कुर्बानी’का जिक्र किया और बताया कि अगर वो फिल्म नहीं चलती तो उनका पूरा परिवार सड़क पर आ जाता, क्योंकि उस फिल्म के लिए पापा ने घर को गिरवी रख दिया था। फरदीन खान ने कहा, मेरे पिता के भी अपने स्ट्रगल का सामना किया। डायरेक्टर बनने के बाद ही उन्होंने खुद को एक एक्टर के रूप में पेश किया। जैसा कि वो चाहते थे, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया, वो उन्हें वैसा नहीं दिखा पाए। एक्टर ने खुलासा किया उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया कि अपनी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ों।

फरदीन ने आगे कहा कि पापा ने ‘कुर्बानी’ फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। अगर कुर्बानी नहीं चलती तो हम सड़कों पर होते. हमारे पास पैसे भी नहीं बचे थे, हमारा घर गिरवी रख दिया गया था। फरदीन ने कहा कि ये फिल्म बनाने के लिए उनका पैशन और जुनून था जिसने उन्हें आगे बढ़ाया।

साल 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ 43 साल पहले उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहली फिल्म थी। 20 जून 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ फिरोज खान के साथ जीनत अमान नजर आईं थी। हालांकि, विनोद खन्ना के रोल के मेकर्स अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद ये विनोद खन्ना की झोली में जा गिरी और उस साल की ब्लॉकबस्टर बन गई।

फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कहते हैं मुंबई में ही तीन महीने हाउसफुल चली थी। फिल्म की धुआंधार कमाई ने नोटों की बारिश कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नोट गिनने के लिए फिरोज खान ने एक टीम बनाई थी। इस फिल्म को 1.55 करोड़ में फिरोज खान ने बनाया था, और इसने देसी बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ और पूरे विश्व में 12 से अधिक कमाई की थी। उसे जमाने में इतने पैसे के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 

#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

कितने करोड़ की बनीं थी कल्ट फिल्म शोले, कौन थे प्रोड्यूसर?

कितने करोड़ की बनीं थी कल्ट फिल्म शोले, कौन थे प्रोड्यूसर?

कितने करोड़ की बनीं थी कल्ट फिल्म शोले, कौन थे प्रोड्यूसर?

*

YouTube video link 👇 

https://youtu.be/XZVYowO37dc?si=puEEXdKFk3-4-twV

अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान डायरेक्टर रमेश सिप्पी और धर्मेंद्र के साथ शोले के सेट से एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कल्ट फिल्म के प्रोड्यूजर जीपी सिप्पी भी नजर आ रहे हैं।

शोले की इस 49 पुरानी तस्वीर में दाएं से अमजद खान, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, डायरेक्टर रमेश सिप्पी और धर्मेंद्र के साथ वह शख्स मौजूद हैं, जिन्होंने वकालत की डिग्री के साथ पाकिस्तान के कराची से मायानगरी में परिवार समेत कदम रखा। वह बिजनेस करना बखूबी जानते थे,।बस फिर क्या था अपनी जमीनों पर बनाने लगे फ्लैट। उस दौर में लीक से हटके थी सोचना शुरू किया। 

एक फली मिस्त्री साहब थे, उनसे दोस्ती गांठी तो फिल्म बनाने का आईडिया भी आया। इस एक आईडिया ने उस दौर में बदल दी दुनिया और बना डाली फिल्म 'सजा'। एक्टर भी धाकड़ चुने द एवरग्रीन स्टार देव आनंद और निम्मी। फिल्म चल पड़ी और इस तरह वह शख्स गोपालदास परमानंद सिपाहीमलानी से जीपी सिप्पी के नाम से फेमस हो गए।

आगे फिल्मी गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ ली। एक बाद एक ऐसी फिल्में जो समय से आगे की सोचती थीं। हिंदी फिल्मों में 1953 में आई शहंशाह में पहली बार गेवाकलर का इस्तेमाल किया गया। उस समय के जाने माने हीरो रंजन और हिरोइन कामिनी कौशल थीं। प्रयोग लोगों को काफी पसंद भी आया। कुछ फिल्में भी सिप्पी साहब ने डायरेक्ट की जैसे 1955 की मरीन ड्राइव, 1959 की भाई बहन, 1961 में आई मिस्टर इंडिया। कुछ एक्टिंग भी की। भाई बहन में तो जेपी सिप्पी साहब अपने बेटे रमेश के साथ भी दिखे। वक्त बिता, साल बिता और उनके इस सफर में बेटे रमेश सिप्पी भी शामिल हो गए। वो निर्देशन करते थे और जेपी सिप्पी साहब प्रोड्यूस। सीता और गीता भी हिंदी सिने जगत में मील का पत्थर साबित हुईं।

साल बीते और बाप बेटे की इस जोड़ी के जीवन से जुड़ा बेहतरीन साल 1975, जिसमें कई अद्भुत और बड़े प्रयोग हुए. लीक से हटकर एक फिल्म बनाई, जिसका नाम था 'शोले'. डाकुओं पर बनी फिल्में पहले भी कई बन चुकी थी लेकिन ये तो सिप्पी फैमिली की थी। इसीलिए कुछ तो हटकर होना था। तो हुआ भी और स्टोरी, लोकेशन , एक्टर्स सब लाजवाब के साथ यह कल्ट फिल्म बन गई। भारतीय सिनेमा को एक नया डाकू भी फिल्म ने दिया, वो था 'गब्बर' इसे अमजद खान ने निभाया था। वहीं दो मेन लीड जय-वीरू के किरदार में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी फैंस की चहीता हो गई। जबकि ठाकुर के किरदार में संजीव कुमार ने दिल जीत लिया। इस मूवी का एक-एक किरदार लोगों के दिलों में छा गया।

शोले का बजट था इतना

उस जमाने में सबसे महंगी फिल्म शोले तैयार हुई, जिसका बजट 3 करोड़ का था। ये सब तो हुआ ही लेकिन इसके साथ एक और नायाब चीज हुई। सिप्पी साहब ने कुछ ऐसा हिंदी सिनेमा को दिया जो तकनीक के मामले में नया था। 70 एमएम का नाम हमने सुना और बड़े पर्दे पर स्टीरियोफोनिक आवाज का लाजवाब कॉम्बिनेशन एक अलग ही माहौल सिनेमाघर में क्रिएट कर गया। 2007 में 25 दिसंबर को जब जीपी सिप्पी साहब का स्वर्गवास हुआ तब वो 93 बरस के थे। उन्हें अपने काम से प्यार और सिने इंडस्ट्री से बेहद प्यार था इसलिए कहते थे देयर इज नो बिजनेस लाइक फिल्म बिजनेस।

#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

फिल्म फ्लॉप होने पर भी राजकुमार क्यों बढ़ा देते थे 1 लाख फीस?

फिल्म फ्लॉप होने पर भी राजकुमार क्यों बढ़ा देते थे 1 लाख फीस?

फिल्म फ्लॉप होने पर भी राजकुमार क्यों बढ़ा देते थे 1 लाख फीस?

***

YouTube video link 👇 

https://youtu.be/CFM7mXBc9O0?si=eKBvk5kYSpNrApBd

राजकुमार की खासियत थी कि वह अपनी हर फिल्म के बाद फीस बढ़ा देते थे, भले ही उनकी पिछली रिलीज मूवी फ्लॉप हो गई हो। उन्होंने Lehren को दिए इंटरव्यू में यह बात बताई थी। साल 1994 में उनकी फिल्म 'बेताज बादशाह' फ्लॉप हो गई। फिल्म की असफलता पर राजकुमार ने कहा था कि, 'मैं जो भी रोल करता हूं, उसके साथ पूरा न्याय करता हूं। मैं यह कभी नहीं सोचता कि मैं उसमें फेल हुआ हूं। फिल्में फ्लॉप हो सकती हैं, लेकिन मैं नहीं!'

राजकुमार ने आगे कहा था, 'जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो जाती थीं, तो भी मेरी फीस एक लाख रुपए बढ़ जाती थी। मेरे सेक्रेट्री ने पूछा था कि राज साहब फिल्म तो फ्लॉप हो गई, आप एक लाख बढ़ा रहे हैं? मैंने जवाब दिया कि पिक्चर चले न चले, मैं फेल नहीं हुआ, इसलिए फीस एक लाख रुपए बढ़ेगी!'

बता दें कि राजकुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सितारों में से एक थे। उन्होंने 'तिरंगा' के अलावा 'पाकीजा', 'मदर इंडिया', 'सौदागर', 'राज तिलक', 'हीर रांझा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। राजकुमार का 3 जुलाई, 1996 को निधन हो गया था। उस वक्त वह 69 साल के थे। आप राजकुमार को किस रोल के लिए याद करते है? कमेंट्स जरूर करे। 

Film flop hone ke bad bhi, Rajkumar badha dete the 1 lakh fees! Kyo..? #trending #shorts #reels #new

#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

रजनीकांत ने इस हीरो के खौफ के कारण ठुकरा दी थी फिल्म तिरंगा!

रजनीकांत ने इस हीरो के खौफ के कारण ठुकरा दी थी फिल्म तिरंगा!

 रजनीकांत ने इस हीरो के खौफ के कारण ठुकरा दी थी फिल्म तिरंगा!

****

YouTube video link 👇 

https://youtu.be/FyDWQR-4SJg?si=bHdGUyIb4z945KU5

दिग्गज सुपरस्टार, राजकुमार, बेबाक और गर्म मिजाज के इंसान थे। यही वजह थी कि कोई भी एक्टर उनके साथ काम करने के लिए आसानी से तैयार नहीं होता था। यहां तक कि रजनीकांत ने भी उनका सुनते ही फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। 

लीजेंडरी सुपरस्टार राजकुमार का बॉलीवुड में एक दौर चला था। वह अपनी यूनीक एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने थे। राजकुमार काफी बेबाक और गर्म मिजाज के एक्टर थे। वह कब किसी को क्या बोल जाए, कुछ पता नहीं रहता था। यही वजह से बाकी एक्टर्स उनके खौफ खाते थे। यहां तक कि रजनीकांत ने भी राजकुमार के साथ काम करने मना कर दिया था।

राजकुमार और रजनीकांत का यह किस्सा फिल्म 'तिरंगा' से जुड़ा हुआ है। डायरेक्टर मेहुल कुमार ने खुद ये खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 'तिरंगा' के निर्देशक मेहुल कुमार ने बताया था कि राजकुमार का नाम सुनते ही रजनीकांत ने 'तिरंगा' फिल्म ठुकरा दी थी।

फ्राइडे टॉकीज को दिए इंटरव्यू में मेहुल कुमार ने बताया कि 'तिरंगा' (1992) के लिए राजकुमार का नाम फाइनल हो गया था। शिवाजीराव वागले के किरदार के लिए मेहुल ने रजनीकांत को अप्रोच किया। मेहुल ने रजनीकांत को फिल्म की कहानी भी सुनाई, जो उन्हें बहुत पसंद आई। लेकिन राजकुमार की वजह से उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

मेहुल कुमार के अनुसार, रजनीकांत ने कहा कि, 'कहानी बहुत अच्छी है। आपने किरदार का नाम भी मेरे नाम पर रखा है शिवाजीराव। लेकिन मेरा एक ही डर है वो हैं राजकुमार साहब! मैंने उनके साथ कभी काम किया नहीं है। बिना मतलब के कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। हम फिर कभी दोबारा काम कर लेंगे। इस फिल्म के लिए माफ कर दो!' इसके बाद 'तिरंगा' में शिवाजीराव वागले का किरदार नाना पाटेकर ने निभाया था। आप जरूर बताइए कॉमेंट्स करके की शिवाजीराव वागले के किरदार में कौन ज्यादा जचता था? नाना पाटेकर या रजनीकांत? मुझे लगता है कि नाना पाटेकर सही चॉइस थे।

#trending #trendingshorts #everyonehighlightsfollowers #BiographyinHindi #oldnollywoodmovies #evryone #bollywood #bollywoodmovies #bollywoodsongs #short #trendingreels #newtrendingreels #NewTrendingShorts #southmovie #hindimovie #hindisong #hindi #newtrending #trendingvideo #hitmovie #trendingpost #post #hitmovies #movies #hindimovies #films #songs #Shorts #reels #virulvideo #virulreels #virulshorts #everyonefollowers #bollywoodstories

Read More

अमिताभ को फ्लाइट में सुनाई गई थी 'शराबी' की कहानी, एक्टर बोले थे- आपने मुझे पूरी फिल्म के लिए शराबी बना दिया।

https://youtu.be/9Ucdxrk12Ck?si=N6dLX-uk4W_UbtQA

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में फिल्म 'शराबी' की शूटिंग का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उड़ान के दौरान प्रकाश मेहरा ने फिल्म की कहानी सुनाई और डायलॉग लंबे होने पर उन्हें छोटा किया। शो के दौरान उन्होंने अपनी मां के असर पर भी बात की, जो उन्हें 'एंग्री यंग मैन' बनाने में अहम रही।

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के एपिसोड में फिल्म 'शराबी' से जुड़ा किस्सा सुनाया

उन्होंने बताया कि फिल्म 'शराबी' का विचार प्रकाश मेहरा ने न्यूयॉर्क से वेस्टइंडीज की यात्रा के दौरान सुनाया

अमिताभ बच्चन ने प्रकाश मेहरा से डायलॉग को छोटा करने का अनुरोध किया, ताकि फिल्म की लंबाई न बढ़े।

बॉलीवुड के दिग्गज मेगास्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही 82 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी फिल्म 'शराबी' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। अमिताभ ने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के नए एपिसोड के दौरान यह खुलासा किया, जब उन्होंने अलीगढ़ के प्रतियोगी दिनेश कुमार का हॉट सीट पर स्वागत किया।

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, बिग बी ने साल 1984 की क्लासिक 'शराबी' से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिससे पर्दे के पीछे की एक दिलचस्प कहानी सामने आई।

डॉयलॉग दो-तीन पेजों में फैले हुए थे

अमिताभ ने कहा, 'हम कल्याणजी-आनंदजी के ऑर्केस्ट्रा के साथ न्यूयॉर्क से वेस्टइंडीज की यात्रा कर रहे थे, और प्रकाश मेहरा हमारे साथ थे। उड़ान के दौरान, प्रकाश जी ने शराबी का विचार सामने रखा। जब हम हवा में थे तो उन्होंने पूरी कहानी बताई, और मेरे विचार पूछे। मैंने बस इतना कहा- ठीक है, आइए इसके बारे में सोचते हैं। जब हम वापस लौटे तो उन्होंने पहले ही स्क्रिप्ट लिख ली थी। हालांकि, डॉयलॉग बहुत लंबे थे, जिनमें कुछ दो-तीन पेजों में फैले हुए थे।'

फिल्म की शूटिंग को लेकर प्रतियोगी दिनेश उत्साहित हुए, उन्होंने और सवाल पूछे तो बिग बी ने अपने खास अंदाज में कहा, 'नहीं, नहीं, सुनिए तो... अभी कहानी खत्म नहीं हुई है।' इसके बाद उन्होंने निर्देशक प्रकाश मेहरा से कहा, 'आपने मुझे पूरी फिल्म के लिए शराबी बना दिया, और शराबी को बोलने में समय लगता है। अगर मैं ये 4 पेज के डायलॉग बोलूं, तो फिल्म कई घंटे लंबी हो जाएगी। कृपया इन्हें छोटा करें।' इस पर प्रकाश सहमत हो गए, और डायलॉग छोटे कर दिए गए।

साथ ही अमिताभ ने अपने बचपन की एक कहानी सुनाई,

शो में बिग बी ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां के प्रभाव ने उन्हें 'एंग्री यंग मैन' बना दिया। उन्होंने अपने बचपन की एक कहानी सुनाई जब उनके दोस्तों ने उनकी पिटाई की थी। रोते हुए अमिताभ बच्चन घर गए और अपनी मां तेजी बच्चन को बताया कि उनके दोस्तों ने उनकी पिटाई की है।

तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। अपने बेचारे बेटे को देखकर उन्होंने उसे वापस जाकर उन लोगों की पिटाई करने के लिए कहा, जिससे युवा बिग बी को यह शक्ति मिली कि वह किसी को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें। बिग बी ने कहा कि वह वापस गए और उन लोगों की जमकर पिटाई की।